Wednesday, September 29, 2010

सचिवालय सेवा के 60 कर्मचारियों/अधिकारियों के पदोन्‍नति आदेश जारी होने पर मुख्‍यमंत्री का आभार - 29.09.2010


राज्य कर्मचारियों को 10 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के आदेश जारी करने पर मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार - 29.09.2010

जयपुर, 29 सितम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा राज्य कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 01 जुलाई, 2010 से 10 प्रतिशत की वृद्धि के आदेश जारी किये जाने पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में वृद्धि होने के उपरान्त राज्य कर्मचारियों की निगाह भी मंहगाई भत्ते में बढोतरी की ओर थी। कर्मचारियों की भावना के अनुरूप समय पर उक्त आदेश जारी होने पर कर्मचारियों में हर्ष की लहर छा गई। संघ के पूर्व अध्यक्षगण महेश व्यास, राजकुमार जोशी एवं रवीन्द्र पारीक ने भी राज्य सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया है।


संघ के महामंत्री कैलाश चन्द मीणा ने बताया कि वित्त विभाग के आदेशानुसार 01 जुलाई, 2010 से 30 सितम्बर, 2010 तक का मंहगाई भत्ता सामान्य प्रावधायी निधि कोष में जमा होगा और माह अक्टूबर, 2010 से नकद भत्ते का भुगतान किया जायेगा।

(कैलाश चन्द मीणा)
महामंत्री
9460262855



राज्य कर्मचारियों को 10 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के आदेश जारी करने पर मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार - 29.09.2010